{"_id":"6224fa09a606b9220f715c11","slug":"village-cricket-team-etwah-players-rewarded-orai-news-knp6842301135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस से शुरू होगी चंबल क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस से शुरू होगी चंबल क्रिकेट लीग
विज्ञापन
उरई। शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर 23 मार्च से चंबल क्रिकेट लीग 2022 का आयोजन किया जाएगा। चंबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को लेकर क्रिकेट प्रेमियों व खिलाड़ियों में उत्सुकता है। चंबल क्रिकेट लीग को लेकर इटावा, औरैया, जालौन और भिंड की टीमें भी भाग लेंगी।
चंबल क्रिकेट लीग का आयोजन जालौन के बीहड़ी इलाके के आखिरी गांव हुकुमपुरा के चंबल आश्रम परिसर में आयोजित होगा। यह गांव दस्यु सरगना रहे सलीम गुर्जर उर्फ पहलवान की ग्राम पंचायत का है। इसी के बगल में इटावा जनपद का आखिरी गांव चौरेला है। चौरेला कुख्यात दस्यु सरगना जगजीवन परिहार का गांव है। तो वहीं दूसरी तरफ भिंड जनपद की सीमा है। चंबल क्रिकेट लीग आयोजन समिति के संयोजक शाह आलम राना ने बताया कि टूर्नामेंट का मकसद चंबल इलाके में खेल को बढ़ावा देना है। इसके लिए तैयारी तेजी से चल रही है। गांव-गांव में पोस्टर लगाए गए हैं और खिलाड़ियों से संपर्क किया गया है। इसके इलावा ऑनलाइन इंट्री जारी है जो 18 मार्च तक चलेगी। चंबल फाउंडेशन द्वारा खिलाड़ियों को जरूरी किट उपलब्ध कराई जाएगी।
---------------------
विजेता टीम को 5100 रुपये का पुरस्कार
चंबल क्रिकेट लीग के व्यवस्थापक देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रत्येक मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 2100 रुपये दिए जाएंगे।