{"_id":"620bed3d03eeb532117289ad","slug":"village-co-border-distress-in-the-district-due-to-strong-storm-farmers-live-orai-news-knp6808268138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती राज्य व जिलों की सीमाओं पर सख्त होगी निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती राज्य व जिलों की सीमाओं पर सख्त होगी निगहबानी
विज्ञापन
सीमावर्ती जिलों व राज्यों पर सख्त निगहबानी
चुनाव के चलते होगा लाइव टेलीकास्ट, लगाए गए कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। विधानसभा चुनाव को लेकर सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। जिले की सीमा से लगे दूसरे जनपदों और दूसरों राज्यों पर निगहबानी तेज की जाएगी। ताकि कोई गड़बड़ी न हो। जिला प्रशासन ने ऐसे दस स्थान चिह्नित किए हैं, जहां पर लाइव टेलीकास्ट के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन चुनावी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। बूथों पर तैयारी तेज है। जिले की सीमाओं पर भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के लिए विशेष प्लान बनाया गया है। जनपद में गोपालपुरा, महाराजपुरा गांव के आगे मध्य प्रदेश की सीमा शुरू हो जाती है। इसी तरह रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर, अंगदेला मड़ैया गांव के आगे से इटावा जनपद की सीमा शुरू हो जाती है। कालपी में यमुना पुल के बाद जनपद कानपुर देहात की सीमा लग जाती है। कदौरा थाना क्षेत्र के उदनपुर के आगे से जनपद हमीरपुर की सीमा शुरू हो जाती है। इसी तरह कुठौंद के शंकरपुर से औरैया जनपद की सीमा शुरू हो जाती है। सैदनगर के कोटरा के आगे झांसी जनपद की सीमा लग जाती है। इसी तरह कंजौसा घाट, मोहाना घाट, सैदनगर कोटरा आदि स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे ताकि लाइव निगरानी की जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम पूनम निगम ने बताया कि चुनाव पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कैमरों के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट होगा। दावा है कि चुनावी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।