फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,CHC,CMO,doctor,block

जिले के खुलेंगे नौ और नए स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 24 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
village,CHC,CMO,doctor,block
उरई। स्वास्थ्य सेवाएं को घर के नजदीक पहुंचाने के लिए विभाग प्रयासरत है। इसके चलते अब जिले के हर ब्लाक में एक अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना है। ताकि अधिकांश बीमारियों का इलाज ब्लाक स्तर पर हो सके। अभी जिले में 277 स्वास्थ्य केंद्र है। नौ नए स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 286 हो जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से प्रदेश में पांच हजार नए स्वास्थ्य केंद्र खुलने हैं। इसमें जालौन में भी नौ नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। पहले चरण में जालौन जिले के आठ ब्लाकों में एक-एक व कोंच ब्लाक में दो स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने है। इसके तहत कोंच में ईगुई कलां एवं पडऱी, कुठौंद ब्लाक में नकेलपुर, माधौगढ़ ब्लाक में महोई, रामपुरा ब्लाक में उदोतपुरा, नदीगांव ब्लाक में नई मऊ, जालौन ब्लाक में दमां, कदौरा ब्लाक में बरदौली और महेबा ब्लाक में जीतामऊ मुस्तिकल में स्वास्थ्य केंद्र खोला जाना है। जिला समुदाय कार्यक्रम प्रबंधक (डीसीपीएम) डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शासन की योजना के तहत स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं। योजना के तहत ऐसे स्थानों को चुना गया है, जिसके आसपास कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। बताया कि इन गांवों में एसडीएम के सहयोग से सरकारी स्थान चयनित किया जा रहा है। जब तक जगह नहीं मिल जाती है तब तक किराये पर बिल्डिंग पर अस्पताल संचालित किया जाएगा। किराये के रुप में ऐसी बिल्ंिडगों का चयन किया जाएगा। जहां लोगों की पहुंच आसानी से हो और हर तरह की सुविधाएं और पर्याप्त स्थान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed