{"_id":"6191546233feda222c16bad4","slug":"village-accident-police-pwd-car-orai-news-knp6639933181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार अनियंत्रित होकर पलटी, महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार अनियंत्रित होकर पलटी, महिला की मौत, चार घायल
विज्ञापन
कोंच/आटा। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे में कार सवार मासूम बच्चें समेत पांच लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं चारों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के पनियारा गांव के पास शनिवार की देर रात बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें कार सवार दीप सिंह, दिव्यांश, जितेंद्र निवासी महेशपुरा थाना कैलिया, भगवानदास और पत्नी कुंती और पुत्र सुरजीत निवासी आटा घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निकालकर कोंच सीएचसी पहुंचाया। जहां कुंती व पति की हालत गंभीर देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान कुंती की मौत हो गई। भगवानदास ने बताया कि वह पत्नी व पुत्र के साथ कोंच क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में जा रहा थे। रात होने के कारण कोई साधन नहीं मिल रहा था। तभी वहां से गुजर रही उक्त कार में उसने लिफ्ट ले ली थी जबकि शेष अन्य सवार लोग कार मालिक के परिवार के ही सदस्य है। भगवानदास आगरा में पीडब्लूडी विभाग में कार्यरत है।
---------------
महिला ने फांसी लगाई, मौत
कोंच। कैलिया थानाक्षेत्र के कुंडा निवासी अभिजीत की पत्नी अंजलि (23) ने रविवार की सुबह घर के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी डालकर फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। परिजनों ने बताया कि मृतका का मायका धनौरा में है। उसके दो वर्ष व एक माह की दो पुत्रियां है। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय पति बाहर थे। परिजन उसकी मौत का कोई कारण नहीं बता पा रहे है। (संवाद)