{"_id":"61672663760ad13d7b120a96","slug":"village-accident-police-auto-dumper-orai-news-knp6581525194","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने आटो में मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने आटो में मारी टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन
जालौन। अनियंत्रित डंपर ने आटो में टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जालौन सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें उरई रेफर कर दिया गया। वहीं टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग निकला।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गोहन गांव से सवारियों को बैठाकर आटो जालौन जा रहा था। जैसे ही आटो प्रतापपुरा के पास स्थित औरैया हाइवे पर पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आटो हवा में उछलता हुआ खेतों में जा गिरा। जिससे उसमें सवार चालक रामसिंह(27) निवासी सुढार सालाबाद, रेखादेवी(40) निवासी भदवा, मीरा देवी(50) निवासी लहारियापुरवा उरई, विपिन कुमार(20), सर्वेश कुमार(40) निवासी तुर्कीपुर औरैया गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा होता देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
---------------
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, एसपी से की शिकायत
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया रामनगर कांग्रेस दफ्तर निवासी रजनीकांत ने बुधवार को एसपी रवि कुमार को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। जिसके चलते एक सितंबर को उसने तीन लाख रुपये परिचित से लिए, उसके बाद बैंक से दो लाख रुपये निकालकर कुल पांच लाख रुपये अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख लिए थे। इसके बाद वह आफिसर कालोनी गया। जहां परिचित के घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर उनसे मिलने चला गया। जब वह वापस आया। तो स्कूटी की खुली डिग्गी से रुपये और पासबुक, चेकबुक गायब थी। इसके बाद उसने पुलिस को उसी दिन सूचना दी। पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि रिपोर्ट दर्ज कराकर उसके टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया जाएं। (संवाद)