फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vidyarthi Parishad activists created a ruckus on the demand for increase in seats

सीटों में बढ़ोतरी की मांग पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Sat, 03 Oct 2020 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vidyarthi Parishad activists created a ruckus on the demand for increase in seats
डीबीसी के बाहर जाम लगाकर बैठे छात्र - फोटो : ORAI
उरई। स्नातक कक्षाओं में सीटों की बढ़ोतरी की मांग कर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने शनिवार को डीवी कालेज में हंगामा किया। इन्होंने कालेज के गेट पर ताला डाल दिया। बाहर नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले छात्रों ने सीटों में बढ़ोतरी की मांग कर कालेज के अंदर और बाहर हंगामा किया था। तब प्राचार्य ने तीन दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। तीन दिन बाद समस्या का समाधान न होने पर शनिवार दोपहर एबीपीवी के जिला संयोजक निर्मल तिवारी और नगर मंत्री आकाश दीक्षित के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने बीएससी मैथ और बायो वर्ग में तीन-तीन सौ और बीए में साढ़े नौ सौ सीटें बढ़ाने की मांग की। छात्रों और कार्यकर्ताओं के न मानने पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। उन्हें ज्ञापन दिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कल शाम तक प्रवेश सीटों में वृद्धि करवा दी जाएगी। तब प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस दौरान दीपराज द्विवेदी, प्रदत्त वाजपेयी, अभय दुबे, सत्यम, चित्रांशु, सोमिल, आर्यन, अमन, यशवीर, हर्ष कौशिक, प्रिंस पटेल, प्रियांशु त्यागी, श्रेयश, राम पंडित, शीलू, अनुज, शिवा, संस्कार, सूर्यांशु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed