फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Video of gun waving during dance in procession goes viral

Jalaun News: बारात में डांस के दौरान बंदूक लहराने का वीडियो वायरल

Sun, 21 May 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Video of gun waving during dance in procession goes viral
कोंच।
विज्ञापन

शासन प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी शादी विवाह या अन्य सार्वजनिक समारोह में झूठी शान के लिए शस्त्रों का खुला प्रदर्शन बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम धौरपुर में तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले के मुताबिक 18 मई की रात कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम धौरपुर निवासी ब्रजेश जाटव के यहां पर राघवेंद्र निवासी बंगरा की बारात आई हुई थी। ब्रजेश जाटव अपनी भांजी की शादी अपने ही घर से ही कर रहा था। बारात में दबोह जिला भिंड निवासी सरनाम सिंह भी आया हुआ था। सोशल साइट्स पर वायरल हो रहे वीडियो में सरनाम सिंह हाथों में बंदूक थामे भीड़भाड़ के बीचों-बीच नाचता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बाबत सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में है। शस्त्र लाइसेंस की जांच की जा रही है जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। (संवाद)


तमंचे के साथ धरा गया
कोंच। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान बाईपास मार्ग नदीगांव रोड पर संदिग्ध अवस्था में खड़े महफूज निवासी भगत सिंह नगर को पकड़ लिया। जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने महफूज के पास से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article