फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   VHP is working for the deprived people in the society: Anil

समाज में वंचित लोगों के लिए काम कर रहा विहिप : अनिल

Mon, 16 Jun 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
VHP is working for the deprived people in the society: Anil
उरई। विश्व हिंदू परिषद शिक्षा, धर्म, और समाज में वंचित लोगों के लिए के लिए कार्य करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार ने अपने पूरे जीवन काल में प्रयोगों के माध्यम से हिंदू समाज के उत्थान किया। यह बात रविवार को उत्तर प्रदेश क्षेत्र के पूर्व सह कार्यवाह अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कही।
विज्ञापन

वह बीकेडी एल्डि्रच स्कूल में विहिप के कानपुर और अवध प्रांत के दस दिवसीय शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केशव बलराम हेडगेवार जन्म से ही विशेष गुणों के धनी थे। उनका मानना था कि गुणों से समाज में समृद्धि लाई जा सकती है। संघ ने 1925 को एक लक्ष्य तय किया उसी के साथ आगे बढ़े। धीरे धीरे संघ ने कार्यों का विभाजन के लिए अपनी पूर्णकालिकों को अलग-अलग स्थानों पर भेजकर उनको नई जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

इसमें एक संगठन विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृ शक्ति संगठन है। विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज के उत्थान के लिए कार्य करता है। बजरंग दल युवाओं के विकास के लिए कार्य करता है। दुर्गा वाहिनी युवतियों की स्वयं की रक्षा के लिए कार्य करता है। मातृ शक्ति सत्संग, भजन के माध्यम से परिवारों में जन कल्याण के लिए कार्य करती है। संघ में भगवा ध्वज को गुरु माना गया है। हमारे लिए भगवा ध्वज ही सर्व श्रेष्ठ है। इस दौरान विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, अवध प्रांत मंत्री देवेंद्र मिश्रा, अभिनव दीक्षित, अवधेश भदौरिया, गुरुप्रसाद, बलवीर सिंह जादौन, रमाकांत सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed