फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vehicles crawled for three hours in Kalpi in the race to leave quickly.

Jalaun News: कालपी में जल्द निकलने की होड़ में तीन घंटे रेंगे वाहन

Thu, 06 Aug 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled for three hours in Kalpi in the race to leave quickly.
फोटो - 19 कालपी में जाम में फंसे वाहन। संवाद
कालपी। ओवरब्रिज की एक लेन बंद होने के कारण इन दिनों सभी वाहनों का संचालन डायवर्जन मार्ग से कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र में यातायात का दबाव लगातार बढ़ा हुआ है। बुधवार शाम कुछ वाहन चालकों द्वारा वन-वे व्यवस्था का पालन न करने से जाम की स्थिति बन गई। करीब तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन


बताया गया कि वन-वे व्यवस्था के दौरान दोनों ओर से वाहन आमने-सामने आ गए, जिससे अमलतास तिराहे से दुर्गा मंदिर चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में चार पहिया वाहन, मालवाहक वाहन और सवारी वाहन फंस गए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यातायात का दबाव बढ़ता देख एनएचएआई के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर एक ओर के वाहनों को रोककर दूसरी ओर के वाहनों को क्रमवार निकलवाया। कर्मचारियों की काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे जाम खुल सका और यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जब तक ओवरब्रिज की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक डायवर्जन स्थल पर यातायात व्यवस्था को और सख्त किया जाना चाहिए, ताकि वाहन चालक वन-वे नियमों का उल्लंघन न कर सकें।


एनएचएआई के साइट प्रभारी इग्लेश शर्मा ने बताया कि जाम का कोई विशेष कारण नहीं था। वाहनों का दबाव अधिक होने और जल्दी निकलने के प्रयास में चालक खुद ही व्यवस्था बिगाड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि यातायात सुचारू रखने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है और वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed