{"_id":"634073f0d72a06454108af85","slug":"vehicle-collides-with-bike-death-orai-news-knp7220978106","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
उरई/कोंच। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नदीगांव थाना क्षेत्र के सदूपुरा गांव निवासी अमित वर्मा (28) गुरुवार की शाम बाइक से कोंच से गांव आ रहे थे। कोंच और सदूपुरा के बीच बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिरे।
गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि अमित मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपनी बहन का इकलौता बड़ा भाई था। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। पिता रामबिहारी, मां सुधा, पत्नी अर्चना का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।