फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Valmiki Jayanti procession out of the boom

जयंती पर धूम से निकली वाल्मीकि की शोभायात्रा

Sun, 16 Oct 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 16 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Valmiki Jayanti procession out of the boom
उरई में निकलती शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
जनपद भर में वाल्मीकि जयंती रविवार को मनाई गई। उरई, कोंच, कालपी व जालौन में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पुष्पों की वर्षा की गई। इसके बाद गोष्ठियों का आयोजन किया गया। शहर में महर्षि वाल्मीकि प्रगटोत्सव समिति व युवा वाल्मीकि समाज सुधार समिति की ओर से की जयंती मनाई गई। जय मां दुर्गे गेस्ट हाउस के सामने से शोभायात्रा शुरू
विज्ञापन


हुई, जो विभिन्न स्थानों से निकली। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पूर्व मंत्री अकबर अली के अलावा पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी शामिल रहे। इस मौके पर कृपाराम वाल्मीकि, किशोरीलाल वाल्मीकि, भग्गूलाल वाल्मीकि, ब्रजेश वाल्मीकि, रमेश फौजी आदि मौजूद रहे। वहीं, गोपाल गंज स्थित बाल्मीकि मंदिर की भव्य सजावट की गई।
विज्ञापन


पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गोपालगंज बाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में महिलाएं, बच्चे, युवा भी शामिल रहे। शोभायात्रा बाल्मीकि मंदिर से अंबेडकर चौराहा पहुंची। इस मौके पर पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी व विजय चौधरी ने बाल्मीकि मंदिर की पूजा अर्चना की। इस दौरान विक्रम बाल्मीकि, संतोष, बलराम, मनोज,
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय भारती आदि मौजूद रहे। कोंच प्रतिनिधि केे अनुसार कोंच में भी शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाल्मीकि समाज के लोगों को चाहिये कि अपनी आमदनी का कम से कम पचास फीसदी धन वे अपने बच्चों की पढाई पर खर्च करें। इस दौरान विनोद बल्लू, कमलेश बाल्मीकि, सोनू, खन्ना, प्रकाश बाल्मीकि, दीपू पेंटर,

सुनील, शिवकुमार, अमित आदि मौजूद रहे। भगतसिंह नगर स्थित बाल्मीकि मंदिर से भगवान बाल्मीकि की विशाल शोभायात्रानिकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करती हुई बापिस भगतसिंह नगर स्थित बाल्मीकि मंदिर पहुंची।  बीच में नगर पालिका कार्यालय पर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया तथा सहकारी क्रय विक्रय


समिति के द्वार पर समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी ने शोभायात्रा की अगवानी की और बाल्मीकिजी की आरती उतारी, बसपा नेता जितेन्द्रराय अहिरवार ने भी बाल्मीकि भगवान की आरती उतारी। इधर, चंदकुआ पर पालिका सभासद राघवजी गुर्जर ने अपने समर्थकों यूनिस राईन, आकाश अग्रवाल, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed