फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vaishnavi selected for Under 19 Women's World Cup

Jalaun News: अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप में वैष्णवी चयनित

Tue, 31 Dec 2024 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 31 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavi selected for Under 19 Women's World Cup
माधौगढ़ (जालौन)। सफलता का जुनून व्यक्ति को मंजिल तक पहुंचाकर ही दम लेता हैं। सरस्वती नगर कालोनी ग्वालियर निवासी प्रोफेसर की बेटी वैष्णवी शर्मा का अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट में चयन होने से परिजन गदगद हैं। जैसे ही गांव की बेटी के इंडियन टीम में चयन होने से गांव में भी खुशी का माहौल है। गांव में रहने वाले उनके परिजनों को बधाइयां मिल रही है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के मिझौना गांव निवासी हाल पता सरस्वती नगर कालोनी ग्वालियर निवासी प्रोफेसर नरेंद्र शर्मा की इंटर की छात्रा बेटी वैष्णवी शर्मा का अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट में चयन हो गया। जीवाजी राव यूनिवर्सिटी ग्वालियर में तैनात प्रोफेसर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि बेटी पढ़ाई में भी तेज थी लेकिन वह ज्योतिष के बारे में जानकारी रखते थे, उन्होंने पहले ही ज्योतिष के माध्यम से जान लिया था कि बेटी के भाग्य खेल में ऊंचाइयां छूना लिखा है।
विज्ञापन

इस पर चार साल की उम्र से ही बेटी को जीडीसीए एकेडमी से खेलना शुरू करवाया। बेटी को खेल के प्रति ज्यादा लगाव देख मां आशालता शर्मा भी समय-समय पर सहयोग करती रहीं। यही कारण रहा कि वैष्णवी ने क्रिकेट जगत में बढ़ती चली गई। मध्य प्रदेश स्तर में हुए क्रिकेट में वैष्णवी ने अच्छा प्रदर्शन किया। वर्तमान में वैष्णवी राजकोट में महिला क्रिकेट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वैष्णवी को वर्ष 2022 में घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने पर डालमिया अवार्ड से भी नवाजा जा चुका हैं। उन्होंने कहा कि वैष्णवी का चयन होने की सूचना पर परिजन खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिझौना में गोले दागकर मिठाई बांटी

माधौगढ़। मिझौना निवासी प्रोफेसर नरेंद्र शर्मा की पुत्री वैष्णवी शर्मा की मलेशिया में जनवरी में होने वाली महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट में चयन होने की सूचना पर मिझौना प्रधान रमाकांत वर्मा, लालमन गुप्ता, रामू तिवारी, रामदास दीक्षित आदि ने गोले दागकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शिक्षक वेदप्रकाश शर्मा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी प्रतिभाएं जिंदा हैं, उन्हें संजोने की जरूरत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed