{"_id":"621d11025c637d15d6260d26","slug":"v-orai-news-knp6831272100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस देख चार जुआरी नाले में कूदे, तीन निकले, एक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस देख चार जुआरी नाले में कूदे, तीन निकले, एक बहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के रिनिया गांव में सोमवार की देर शाम पुलिस ने फड़ पर छापा मारा। पुलिस से बचने के लिए जुआरी इधर-उधर भागे। इस दौरान चार जुआरियों ने गांव में स्थित मलंगा नाले में कूद गए। ग्रामीणों ने तीन युवकों को नाले से बाहर निकाल लिया, लेकिन एक लापता हो गया। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। ग्रामीण और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं।
रिनिया गांव में मलंगा नाले के पास खुले में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों को देख कर जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने बचने के चक्कर में पास स्थित मलंगा नाले में चार जुआरी कूद गए। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस टीम चुपचाप वहां से निकल गई।
घटना की सूचना पाकर ग्रामीण वहां पहुंचे और नाले से तीन युवकों को सकुशल बाहर निका ला। जबकि, गडगुआ गांव निवासी अज्जू गुप्ता पानी में बह गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस, ग्रामीण और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
इधर, सिरसाकलार थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है की पुलिस टीम ने जुएं की फड़ पर छापा नहीं मारा है। एक युवक की नाला में गिरने की बात पता चली है। उसकी तलाश कराई जा रही है।