{"_id":"683609d92c71b653e5097c87","slug":"upset-by-her-mothers-scolding-a-teenager-committed-suicide-by-consuming-poison-orai-news-c-224-1-ori1001-129803-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर जान दी
Wed, 28 May 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 28 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपनी छोटी बहन से विवाद कर रही थी, इस पर मां ने डांट दिया था।
कदौरा थाना क्षेत्र के बागी गांव निवासी रियासत की बेटी शमशीदा उर्फ जोया (16) सोमवार को अपनी छोटी बहन अलशिफा से झगड़ा कर रही थी। इस पर मां शमीदा ने जोया को झगड़ा न करने की बात कहकर डांट दिया था। इसके बाद वह गुस्से में कमरे में चली गई और जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता रियासत ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पांच बेटियों में जोया दूसरे नंबर की थी। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।