{"_id":"6616dcd77b8af2936e09dc8c","slug":"up-home-guards-will-perform-election-duty-in-madhya-pradesh-orai-news-c-224-1-ka11004-113315-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मध्य प्रदेश में निर्वाचन ड्यूटी निभाएंगे यूपी के होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मध्य प्रदेश में निर्वाचन ड्यूटी निभाएंगे यूपी के होमगार्ड
Thu, 11 Apr 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
जालौन। लोकसभा निर्वाचन के दौरान उत्तर प्रदेश के होमगार्ड के जवान मध्य प्रदेश में भी चुनाव की जिम्मेदारी सम्भालेंगे। पुलिस महानिदेशक होमगार्ड्स द्वारा यूपी-112 के वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होमगार्डों की विभिन्न जनपदों और प्रदेश से बाहर भेजे जाने की समीक्षा की। जालौन जनपद से भेजे जाने वाले होमगार्ड्स की रवानगी की समीक्षा की गई। इस बार जालौन जिले में सेवाएं दे रहे होमगार्ड अपने जनपद के साथ ही मध्य प्रदेश के चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।
मध्य प्रदेश राज्य में द्वितीय चरण के मतदान दिनांक 26.04.2024 हेतु 280 होमगार्ड जनपद जालौन से मध्य प्रदेश भेजे जायेगें। तृतीय चरण के मतदान दिनांक 07.05.2024 हेतु 615 होमगार्ड जनपद जालौन से बदायूं भेजे जायेगे। चतुर्थ चरण के मतदान में दिनांक 13.05.2024 हेतु 615 होमगार्ड जनपद जालौन से शाहजहांपुर भेजे जायेगे।
वहीं जालौन में होने वाले पांचवें चरण के मतदान के दौरान दिनांक 20.05.2024 को कुल 2706 होमगार्ड चुनाव ड्यूटी पर लगेगे। जिसमें जनपद जालौन से 671 होमगार्ड एवं वाह्य जनपद से 2035 होमगार्ड (क्रमश इटावा-450, बदायूँ-985, पीलीभीत-300,फिरोजाबाद-100, मेरठ-100 एवं कानपुर नगर से 100 होमगार्ड्स) चुानाव ड्यूटी पर लगेगें। छठे चरण के मतदान दिनांक 25.05.2024 को 615 होमगार्ड जनपद जालौन से प्रयागराज भेजे जायेगे। सातवें चरण के मतदान दिनांक 02.06.2024 को 615 होमगार्ड जनपद जालौन से गोरखपुर भेजे जायेगे।