फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Up Board,cricket,DM,PWD,annual exam,comman service centre

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की नई प्रबंध समिति का गठन

Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Up Board,cricket,DM,PWD,annual exam,comman service centre
उरई। डीसीए जालौन की वार्षिक आम सभा में नई प्रबंध कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक को अध्यक्ष चुना गया। एसोसिएशन की चीफ पैटर्न डीएम प्रियंका बनाई गई। प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ताकि जिले के खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करें, इसके लिए डीसीए लगातार प्रयास करेगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस आयोजित बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए विनोद चतुर्वेदी ने के रवींद्र नायक के नाम का प्रस्ताव रखा। सुरेश निरंजन भैयाजी ने अनुमोदित किया और सर्वसम्मति से पास किया गया। उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, सुरेश निरंजन भैयाजी व अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा को चुना गया। सचिव विकास कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल सिंदूर, संयुक्त सचिव नीरज पाठक व विनय कुमार को चुना गया। महिला विंग के लिए सुरेंद्र कौर को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप सिरोठिया, एपी सिंह, इंद्रमणि, बालस्वरूप साहू को चुना गया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अपेक्स कमेटी के सदस्य श्यामबाबू की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार व छोटेलाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की। सीडीओ एके श्रीवास्तव ने आभार जताया। ( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed