{"_id":"6054ad7c2a0444593d3d8121","slug":"up-bike-collided-with-sabarmati-in-jalaun-train-standing-for-25-minutes-railway-boom-also-collided-with-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जालौन में साबरमती से टकराई बाइक, 25 मिनट खड़ी रही ट्रेन, टक्कर से रेलवे बूम भी टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जालौन में साबरमती से टकराई बाइक, 25 मिनट खड़ी रही ट्रेन, टक्कर से रेलवे बूम भी टूटा
Fri, 19 Mar 2021 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में फंसी बाइक
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के जालौन में झांसी-कानपुर ट्रैक के भुआ उरई सेक्शन में रिनियां रेलवे क्रासिंग पर अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस से बाइक टकरा गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए और हादसे की वजह से ट्रेन 25 मिनट खड़ी रही। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
दुर्घटना से सड़क यातायात भी बाधित रहा। आरपीएफ ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक कब्जे में ले ली है। साबरमती एक्सप्रेस नंबर 09165 गुरुवार को भुआ स्टेशन से उरई आ रही थी। तभी गेट नंबर 179 रिनियां रेलवे क्रासिंग पर उरई की तरफ से आ रहे बाइक सवारों ने रेलवे बूम में टक्कर मार दी।