फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Unite and come forward in the upliftment of the society

Jalaun News: एकजुट होकर समाज के उत्थान में आगे आए

Mon, 22 May 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Unite and come forward in the upliftment of the society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधौगढ़। जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर समाज के उत्थान में आगे आएं,तभी समाज का विकास हो सकेगा। यह बात महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा के पहले बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने समाज की आन- बान- शान के लिए घास की रोटियां खाकर समाज के उत्थान में प्राण त्याग दिए। फिर भी सिर झुकने नहीं दिया। विशिष्ट अतिथि केशवेंद्र सिंह जूदेव ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोग किसी भी पार्टी में हो परंतु समाज के लोगों के प्रति जागरूक होना चाहिए,तभी समाज आगे बढ़ सकेगा। अनुराग प्रताप सिंह ने कहा कि महापुरूष किसी भी धर्म का हो महापुरूष ही होता है। इसलिए सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज को एकजुट होना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती मनाई जा रही है। क्षत्रियों को वीर पुरूष की जयंती पर प्रण लें कि क्षत्रिय समाज के प्रति पीछे नही हटेंगे। कार्यक्रम आयोजक केटी तोमर ने कहा कि तहसील मोड़ पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने अनुमति रह गई है मिलने के बाद मूर्ति स्थापित करा दी जाएगी। इसके बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा बस स्टैंड,सिहारी चौराहा,मेन बाजार, सराफा बाजार,होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हो गई।यात्रा में प्रबल प्रताप सिंह, ज्योतिष सिंह, कोमल सिंह, जनमेजय सिंह, अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed