फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled Scorpio broke the wall and entered the petrol pump.

Jalaun News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो दीवार तोड़ पेट्रोल पंप में घुसी

Fri, 20 Feb 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Scorpio broke the wall and entered the petrol pump.
फोटो - 10 पेट्रोल पंप में घुसी कार। स्रोत राहगीर
कोंच। सागर चौकी के पास मेन रोड स्थित नारायण फिलिंग स्टेशन पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते बच गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि कोई विस्फोट नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। स्कॉर्पियो तेज गति से आ रही थी। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे पेट्रोल पंप की बाहरी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार के पास लगी अंडे की एक दुकान भी चपेट में आ गई, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


हादसे के समय पेट्रोल पंप परिसर में कुछ लोग मौजूद थे। तेज आवाज सुनते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि सौभाग्य से कोई भी व्यक्ति वाहन की चपेट में नहीं आया। यदि घटना पेट्रोल भरते समय होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह तेज रफ्तार कार दीवार तोड़ते हुए परिसर में घुस जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed