फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled bike falls into ravine, couple and three children injured

बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में गिरी पांच घायल

Fri, 21 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike falls into ravine, couple and three children injured
आटा (जालौन)। झांसी-कानपुर हाईवे पर बाइक अनियंत्रित सड़क किनारे गड्ढे में जाकर गिर गई। जिससे बाइक पर बैठे तीन बच्चों समेत दंपति घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाईवे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया। सभी घायल एक बाइक पर ही सवार थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे जिससे उनके सिर में भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जिला कानपुर देहात के कस्बा पुखरायां निवासी करन (30), पत्नी काजल (27), बेटे गोलू (6), चिंटू (5) व कृष्णा (2) के साथ बाइक से गुरुवार दोपहर उरई से पुखरायां लौट रहा था। जब उनकी बाइक आटा थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जाकर गिर गई। जिससे बाइक पर बैठे बच्चे व दंपति लहूलुहान होकर घायल हो गए। राहगीरों व आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइवे की एंबुलेंस से घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया। घायलों ने बताया कि वह उरई में मंदिर के दर्शन कर पुखरायां वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed