डिवाइडर से टकरा पलटी स्कार्पियो, युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई(जालौन)। रिश्तेदारी में जा रहे युवक की तेज रफ्तार स्कार्पियाें कदौरा हाइवे पर डिवाईडर से टकराकर पलट गई। जिससे स्क ार्पियाें सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में मातम पसरा है। थाना व कस्बा सिरसाकलार निवासी बालकराम (38) पुत्र रामेश्वर दयाल बुधवार रात 9 बजे अपनी स्कार्पियो से रिश्तेदारी में कदौरा जा रहा था। देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो जब बबीना व कदौरा के बीच पहुंची तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
इससे कार सवार बालकराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर थाना कदौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनाें को सूचना देने के बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं एक अन्य हादसे में रोडवेज कर्मचारी विजय यादव निवासी खिल्ली थाना पूंछ जनपद झांसी अपनी कार से उरई आ रहा था। सुबह करीब नौ बजं जब उसकी कार एट थाना के पिरौना गांव के पास पहुंची तभी अचानक संतुलन बिगड़ने पर कार खंदक में पलट गई। इससें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पड़े विजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना रोडवेज डिपो के कर्मचारियाें को हुई तो वे लोग जिला अस्पताल पहुंचे।