{"_id":"5e21fd628ebc3e4b172661e0","slug":"two-vicious-arrests-with-jewelry-and-tamanche-orai-news-knp539060518","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर व तमंचा संग दो शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर व तमंचा संग दो शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में खुलासा करते एसपी सतीश कुमार
- फोटो : ORAI
उरई। एट थाना पुलिस ने दो शातिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पकड़े गए चोरों के पास से चोरी का सामान चार बिछिया, पायलें व दो तमंचा व दो कारसूत बरामद हुए। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
एसपी डा.सतीश कुमार ने बताया कि एट थाना क्षेत्र के ग्राम जमरेही कला निवासी श्रीपाल पुत्र धनश्याम पाल ने मामला दर्ज कराया था कि 21 दिसंबर को चोरों ने उसके घर में घुसकर 60 हजार रुपये, जेवरात व कागजात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। एट थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो शातिर चोर शाहरुख खां पुत्र उस्मान खां निवासी प्रताप नगर कोंच, विशाल अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी लाजपत नगर कोंच को पिरौना रेलवे क्रासिंग के पास से सुबह पांच बजे गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस को चोरी गई दो जोड़ी पायल, चार बिछिया, दो 315 बोर तमंचा, दो कारतूस भी बरामद हुए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए विशाल पर कोंच कोतवाली में 4 व एट थाने में तीन मामले दर्ज हैं। वहीं शाहरुख पर एट थाने मे तीन मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए चोरों को जेल भेज दिया। चोरों को पकड़ने वाले एट थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी व उनकी टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की बात कही है।
विज्ञापन
रामपुरा में हुई लूट का खुलासा नहीं
रामपुरा थाने में बीते माह सराफा कारोबारी के साथ हुई चांदी की लूट का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग करते हुए कारोबारी ओमप्रकाश सोनी के हाथों से बैग छीनकर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। पुलिस ने कुछ दिनों तक इलाके के शातिरों को पकड़कर थाने में बैठाया लेकिन मामले का सुराग तक नहीं लग सका। जिससे क्षेत्र के सराफा कारोबारियों में रोष व्याप्त है।