फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two trains cancelled, many arrived late, passengers upset

Jalaun News: दो ट्रेनें निरस्त, कई देर से आईं, यात्री परेशान

Wed, 09 Oct 2024 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 09 Oct 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two trains cancelled, many arrived late, passengers upset
उरई। रेलवे के कई मंडलों में ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है। इसकी वजह से झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनें आए दिन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि लगभग एक महीने से इस रेलखंड से उत्तर भारत और बिहार के छपरा बरौनी की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन है देर से आने की वजह से यात्रा करने में घंटा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोच्चिवैली से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस और महबूबनगर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 05304 स्पेशल निरस्त रही। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 04138 क्लोन छपरा मेल अपने निर्धारित समय सुबह 5.16 बजे के स्थान पर दोपहर 2.42 बजे यानी 9:30 घंटा देरी से पहुंची। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 नौ घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरौनी से ग्वालियर ट्रेन नंबर 11124 छपरा मेल लगभग दो घंटे देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे प्लेटफार्म पर गुजारने पड़े। खासतौर से उन यात्रियों का ज्यादा दिक्कत हुई, जिनका पहले से रिजर्वेशन रहता है। उधर, रेल प्रशासन का कहना है कि ट्रैक के रखरखाव के चलते ट्रेनों को निरस्त और रोककर चलाया जा रहा है। जैसे ही काम समाप्त हो जाएगा। ट्रेनों का संचालन अपने निर्धारित समय से हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed