फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two tractors collide head-on, three injured

Jalaun News: दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

Thu, 28 Dec 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two tractors collide head-on, three injured
कोंच। कोंच-तीतरा मार्ग पर बुधवार की रात दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। कोहरे के चलते दोनों वाहन के चालक एक दूसरे के वाहन को देख नहीं सके।
विज्ञापन


कोंच-तीतरा मार्ग पर स्थित ग्राम गोरा करनपुर निवासी मोहर सिंह कुशवाहा और कल्लू बुधवार की रात करीब आठ बजे कोंच मंडी में हरी मटर की फलियां बेचने के बाद खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वापस गांव लौट रहे थे। वहीं, सामने से ग्राम कुंवरपुरा निवासी सचिन हरी मटर की फलियों से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कोंच मंडी जा रहा था।
विज्ञापन

ग्राम लौना के समीप घने कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम थी, जिस वजह से दोनों चालक एक दूसरे के वाहन को नहीं देख पाए और टकरा गए। दोनों चालक समेत तीन लोग घायल हो गए और दोनों ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना मंडी पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed