फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two thieves caught with stolen goods

Jalaun News: चोरी के माल सहित दो चोर पकड़े

Sun, 12 Nov 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two thieves caught with stolen goods
कुठौंद। नमामि गंगे के अंर्तगत पानी की टंकी बनाने के स्टोर से चोरों ने सामान चोरी कर लिया था। जिस पर ठेकेदार ने कुठौंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो चोरों को पकड़कर स्टोर से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

झांसी जिले के बरूआ सागर थाना क्षेत्र के तैंदोल गांव निवासी लक्ष्मी नारायण ने कुठौंद थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि नमामि गंगे में टंकी बनाने का काम ईंट्रीगरल स्क्रू ईंटस्टि्स द्वारा काम कराया जा रहा है। शेखपुर गांव के पास उसका स्टोर बना हुआ है। इसमें टंकी निर्मांण में काम आने वाला सभी सामान रखा हुआ है। कई दिनों से स्टोर में चोरी हो रही थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने शेखपुर बुजुर्ग निवासी पंकज सिंह सेंगर व माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सोख्ता गांव निवासी शैलेंद्र सिंह तोमर को पकड़कर लोहे की आठ प्लेटें व सात लोहे के एंगल बरामद कर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed