फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two smugglers caught, three quintals of ganja recovered

Jalaun News: दो तस्कर पकड़े, तीन क्विंटल गांजा बरामद

Tue, 09 Jan 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers caught, three quintals of ganja recovered
उरई। कदौरा पुलिस ने दो तस्कर पकड़े हैं। इनके पास से पांच बोरों में तीन क्विंटल गांजा बरामद किया है। पकड़े गए तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन

एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि कदौरा पुलिस को सूचना मिली कि उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप ट्रक से लाई जा रही है। पुलिस ने जांच करते हुए ट्रक को पकड़ लिया। जांच में ट्रक में पांच बोरे छिपे रखे मिले। इसमें गांजा भरा था। पुलिस ने दोनों तस्करों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम जसकरण हरियाणा के पानीपत के थाना माॅडल टाउन के दीवान नगर का रहने वाला बताया। दूसरे ने अपना नाम एजाज मोहम्मद निवासी उड़ीसा के देवगढ़ थाना क्षेत्र के तोड़ो भिटरिया बताया। एएसपी ने बताया कि इनका बड़ा नेटवर्क लग रहा है। इसका पता लगाने के लिए टीम गठित की जाएगी। इनके अन्य साथियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।



गांजे के साथ पकड़ा
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के सिमिरिया मार्ग पर गुढ़ा निवासी जगमोहन को 1.7 किलो गांजे के साथ पकड़ लिया। इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस इसकी तलाश में थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed