फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two policemen suspended in connivance with bookies

सटोरियों से साठगांठ में कोतवाली के दो दरोगा निलंबित

Sun, 03 Jan 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two policemen suspended in connivance with bookies
उरई/कालपी। सटोरिये से साठगांठ के आरोप में कालपी कोतवाली के दो दरोगाओं को एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी का कहना है कि दोनों की जांच कराने के लिए एडीजी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। यह भी बताया कि एडीजी से गुजारिश की गई है कि मामले की गैर जनपद के किसी अधिकारी से जांच कराई जाए।
विज्ञापन

बीती छह दिसंबर की रात कालपी कोतवाली के महमूदपुरा चौकी प्रभारी योगेश पाठक और कोतवाली के दरोगा कमल किशोर ने हाईवे पर 6 दिसंबर को कार सवार एक आईपीएल सटोरिये को पकड़ा था। एसपी के मुताबिक, ले-देकर सटोरिये को छोड़ देने की शिकायत जांच में सही मिली। इस पर दोनों दरोगाओं को निलंबित कर उनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के सूत्रों के अनुसार सटोरिये से मौके पर करीब दो से तीन लाख रुपये की रकम ली गई थी, बाकी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ली गई। बताया जाता है कि जांच के दौरान यही ऑनलाइन लेनदेन दोनों दरोगाओं की गले की हड्डी बन गया। इसके बाद उनके निलंबन की कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, सटोरिये से दस से पंद्रह लाख रुपये की धनराशि ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व महमूदपुरा चौकी प्रभारी योगेश पाठक उरई कोतवाली की एक चौकी में तैनात था। मोबाइल दुकान में चोरी के आरोपी में एक अनुसूचित जाति की युवती को पकड़कर कोतवाली लाया। पूरे दिन उसे वहां रखा गया और शाम को छोड़ा। बाद में युवती ने आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने दरोगा योगेश पर बेटी की पिटाई का आरोप लगाकर हंगामा किया था। मामले में सूबे की सियासत भी गरमाई लेकिन योगेश पाठक की मजबूत पकड़ के चलते उसे सिर्फ लाइन हाजिर ही किया गया था। बाद में कुछ माह बाद ही कालपी की महमूदपुरा चौकी का प्रभारी उसे नियुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed