फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two people died in road accident

Jalaun News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Fri, 17 Mar 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 17 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two people died in road accident
उरई/एट। बाइक से जा रहे वृद्ध व उनके समधी की गुरुवार सुबह हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इससे हाईवे पर एक तरफ जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद जाम खुलवाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी संतोष साहू(60) अपने समधी कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी रामशंकर साहू(62) के साथ गुरुवार सुबह बाइक से मध्यप्रदेश के जिला निवाड़ी जा रहे थे। दोनों लोग एक ही बाइक पर थे। एट थाना क्षेत्र के पिरौना पुल के पास पहुंचने पर कोई वाहन उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हो गए थे और चेहरे भी बिगड़ गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से शव मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए। उनके पास कोई कागज न मिलने पर पहचान कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक के नंबर से मालिक का नाम पता किया, उसके बाद जालौन कोतवाली में फोन कर घटना की सूचना दी। जालौन कोतवाली पुलिस ने संतोष साहू के घर पर जाकर परिजनों को हादसे के बारे में बताया। इससे घर में चीत्कार मच गया। परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद संतोष साहू के बड़े बेटे अरविंद ने बताया कि वह तीन भाई है और एक बहन है। सबसे छोटे भाई की ससुराल मध्यप्रदेश के निवाड़ी में है, वहां दहेज उत्पीड़न संबंधी मुकदमा चल रहा है। इसी सिलसिले में उसके पिता और ससुर वहां जा रहे थे। संतोष साहू खेती करते थे। रामशंकर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। हादसे के बाद हाईवे पर एक तरफ जाम लग गया। करीब बीस मिनट बाद पुलिस ने शव हटवाने के बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल किया। कोंच सर्किल के सीओ शैलेंद्र वाजपेयी ने कहा कि टोल प्लाजा और दूसरी जगह कैमरों को देखकर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed