{"_id":"5ed3f9208ebc3e90941e5862","slug":"two-parties-clashed-in-land-dispute-report-on-nine-orai-news-knp5630684101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, नौ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, नौ पर रिपोर्ट
विज्ञापन
जालौन। जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार शाम छिरिया सलेमपुर निवासी मंगल सिंह व ममता देवी के बीच प्लाट पर कब्जे को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जमीन को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर उनकी शिकायत सुनीं।
पुलिस ने मंगल सिंह की शिकायत पर जीतू सिंह, नितिन, जगदीश सिंह व रामसिंह के खिलाफ 10 हजार रुपये व सोने की जंजीर छीनने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष से ममता पत्नी रविकांत की शिकायत पर पुलिस ने देवेंद्र सिंह, मंगल सिंह, संतोष सिंह उर्फ महेंद्र, धर्मेंद्र सिंह व विक्की के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी व मंगलसूत्र छीनने का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी स्पष्ट होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद