फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two old people died due to cold

ठंड लगने से दो वृद्धों की मौत

Fri, 17 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two old people died due to cold
उरई/एट। उरई स्थित कोंच बस स्टैंड चौकी के पास बुधवार शाम ठंड लगने से वृद्ध की मौत हो गई। उधर, एट स्टेशन पर बने मंदिर के चबूतरे पर 75 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड चौकी के पास झोपड़ी बनाकर अपनी पत्नी के साथ रह रहे राकेश विश्वकर्मा (70) पुत्र लक्ष्मीलाल की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। जब इसकी जानकारी आसपास दुकानदारों को को हुई तो वह आनन फानन में उन्हें लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां पर वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पत्नी व पड़ोसी दुकानदारों ने कोतवाली में दी।
विज्ञापन

परिजन ठंड लगने ने मौत होना बता रहे हैं। बस स्टैंड चौकी प्रभारी हरीराम सिंह ने बताया है कि फिलहाल मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी। उधर, एट स्टेशन पर बने मंदिर के चबूतरे पर 75 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की ठंड लगने से मौत हो गई। बाबा का शव गुरुवार सुबह मिलने से हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed