फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two miscreants caught in PNB arrested

पीएनबी में सेंध लगाने वाले दो बदमाश दबोचे

Sun, 07 Feb 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants caught in PNB arrested
पुलिस लाइन में खुलासा करते एएसपी अवधेश कुमार - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। कस्बा एट में तीन दिन पहले पंजाब नेशनल बैंक में सेंध लगाने में दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से बैंक मैनेजर का पर्स के अलावा तमंचा-कारतूस बाइक आदि बरामद किया है। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एएसपी डा. अवधेश सिंह ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने शनिवार को घटना के जल्द खुलासे की बात कही थी। दोनों बदमाशों ने कई अन्य घटनाएं भी कबूलीं।
विज्ञापन

कस्बा एट के मंडी परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बैंक के पीछे बाथरूम की दीवार में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया था। एटीएम और स्ट्रांग रूम क्षतिग्रस्त कर दिया लेकिन वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके थे। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगने से उनके पकड़ने की उम्मीद सूत्रों ने शनिवार को बताई थी। यह सही साबित हुई और रविवार को दो चोरों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

पता चला है कि मैनेजर की अलमारी में रखा उसका पर्स उन्होंने चुरा लिया था। इसमें नगदी के साथ एटीएम कार्ड व अन्य कागजात थे। बैंक मैनेजर प्रशांत त्रिपाठी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फुटेज के सहारे एट थानाध्यक्ष विनय दिवाकर ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से सेंधमारी करने वाले दिलीप कुशवाहा और अशोक उर्फ मटरू कुशवाहा निवासी ग्राम बिनौरा थाना कोटरा को पकड़ लिया। इनके पास से मैनेजर का चुराया गया पर्स, नगदी, एटीएम कार्ड व अन्य सामान सहित तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश सिंह ने बताया कि ये पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। अभी हाल ही में कुछ ही दिन पूर्व कस्बा एट में लक्ष्मी क्लॉथ स्टोर में चोरी के बाद आग लगाने की घटना को भी इन्हीं ने अंजाम दिया था। इस घटना को भी दोनों आरोपियों ने कबूला है। टीम में एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार यादव, सर्विलांस प्रभारी कुलभूषण यादव, उपनिरीक्षक रविशंकर मिश्रा, संजय सिंह पाल, सिपाही मनोज कुमार, शैलेंद्र सिंह चौहान, जगदीश कुमार, रोहित रावत, रामू गूर्जर, जितेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed