{"_id":"62d6fa5a63eacf133908c2ab","slug":"two-member-team-will-investigate-the-death-of-the-maternity-orai-news-knp7084353149","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में पति ने नर्सों पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में पति ने नर्सों पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
उरई। जिला महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। पत्नी की मौत से आहत पति ने नर्सों पर गंभीर आरोप लगा डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है।
आटा थाना क्षेत्र के गढ़ा कुसमरा निवासी सुमित यादव ने मंगलवार को डीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि 10 जुलाई को वह प्रसव पीड़ा से कराह रही पत्नी को लेकर महिला अस्पताल पहुंचा तो वहां तैनात नर्सों ने उसे पांच हजार रुपये की मांग की। किसी तरह दो हजार रुपये की उसने व्यवस्था कर नर्सों को दे दिए लेकिन नर्सें पांच हजार पर अड़ी रहीं। उसने भरोसा दिया कि वह तीन हजार रुपये का और इंतजाम कर रहा है। तब तक उसका काम कर दिया जाए। आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क न मिलने पर नर्सों ने ठीक से काम नहीं किया। उनकी लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हो गई। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ एनआर वर्मा का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया है। मामले की जांच के लिए डॉ. एसके पाल और डॉ. संजीव प्रभाकर के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।