फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two killed in accidents, including youth

हादसों में युवक समेत दो की मौत

Sun, 29 May 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 29 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents, including youth
गोहन थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद ट्रैक्टर में फंसी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। दोनों ही हादसों में मरने वाले बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। इससे एक हादसे में युवक का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आने से तो दूसरे में भी सिर की चोट से अधेड़ की जान चली गई। पहले हादसे में आटा थाना क्षेत्र के गांव कुसमरा
विज्ञापन


निवासी संदीप कुमार(40) पुत्र मैयादीन कानपुर देहात स्थित ईट भट्ठे पर मजदूर की सप्लाई करता था। रविवार की सुबह करीब 7 बजे वह अपने गांव में मजदूर लेने के लिए बाइक से भोगनीपुर से आ रहा था। सुबह करीब 4 बजे जब उसकी बाइक आटा थाना के पास स्थित मजार के पास पहुंची तभी कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर
विज्ञापन


बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके सिर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं पहने था इसलिए उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं थी। हादसे की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज सिंह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करवाने के बाद परिजनाें को सूचना दी। बदहवास
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के  बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, गोहन थाना क्षेत्र के गांव गोराभूपका निवासी अरविंद सिंह(45) पुत्र महराज सिंह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर परिवार के ही भानू सिंह व दूसरी बाइक पर गांव के ही सुरेंद्र सिंह व गब्बर सिंह बैठे थे। रविवार की सुबह 7 बजे जब

बाइक गोहन ऊमरी मार्ग स्थित रजपुरा नहर के पास पहुंची तभी खेत से निकल रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनाें बाइकों में टक्कर मार दी। इससे दोनाें बाइक सवार चाराें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न पहनने से अरविंद को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर


भाग निकला। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अरविंद के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर उरई के बाईपास पर बाइकाें की भिड़ंत मेें बाइक सवार निजामुद्दीन व उसका साथी बृजकिशोर निवासी हरिगंज जालौन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed