{"_id":"635ec25b046c7647b338df1f","slug":"two-kidnapping-accusedarrested-with-firearm-orai-news-knp725725290","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के दो आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार, युवक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के दो आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार, युवक बरामद
विज्ञापन
जालौन। मुकदमे की तारीख पर जा रहे युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो लोगों को तमंचा कारतूस सहित पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अपहरण के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, इनमें से चार आरोपी फरार हैं।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के सहाव गांव निवासी अरुण कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि उसका पुत्र अमित उर्फ हेमंत शनिवार को रामेंद्र के साथ बाइक से मुकदमे की तारीख पर उरई जा रहा था। जालौन स्थित गेस्ट हाउस के पास से सहाव गांव निवासी शिवप्रताप सिंह व संजीव ने अपने चार अन्य साथियों के साथ बाइक रोककर उसके पुत्र का अपहरण कर लिया था।
पुलिस ने तहरीर मिलने पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सुराग मिलने पर पुलिस ने गांव निवासी देवेंद्र, संजीव को गांव के पास बनी कोठरी से पकड़कर अमित को बरामद कर लिया था। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने 315 बोर तमंचा, कारतूस बरामद किए। पकड़े गए देवेंद्र पर मारपीट का एक मामला, संजीव पर मारपीट व आर्म्स एक्ट सहित चार मामले दर्ज हैं।