फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two inter-district thieves travelling in a car arrested with jewellery and cash

Jalaun News: कार सवार दो अंतरजनपदीय चोर जेवर-नकदी सहित गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two inter-district thieves travelling in a car arrested with jewellery and cash
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली पुलिस ने चोरी करने के इरादे से कार में घूम रहे दो अंतरजनपदीय चोरों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से पौने दो लाख रुपये, जेवर बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली प्रभारी शशिकांत सिंह चौहान बुधवार को नहर के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक काले रंग की कार आती दिखाई दी। रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने अपनी गाड़ी से पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गाड़ी खुलवाकर देखी तो उसमें दो युवक बैठे थे। उनके पास से एक तमंचा, एक चाकू, तीन मोबाइल, सोने चांदी के जेवरात, 1.75 लाख रुपये बरामद हुए। हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के मसगायां गांव निवासी आशीष राजपूत उर्फ आशु व झांसी के चाड़राऊ निवासी चंद्रपाल उर्फ चंदू के रूप में दोनों की पहचान हुई। चोरों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह कार से पहले रेकी करते थे। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि आशीष पर 22 व चंद्रपाल पर चार मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed