फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two including the pharmacist were beaten up, a procession was taken out

Jalaun News: फार्मासिस्ट समेत दो को पीटा, निकाला जुलूस

Tue, 28 Mar 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 28 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two including the pharmacist were beaten up, a procession was taken out
कदौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा में तैनात फार्मासिस्ट विनोद कुमार और एक प्राइवेट कर्मी रोहित कुमार के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की और उनका सड़क पर जुलूस निकाला। इनका आरोप है कि दोनों ने सीएचसी में इलाज कराने आई एक किशोरी को नशीला इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट विनोद कुमार गुप्ता और बागी निवासी प्राइवेट कर्मी रोहित कुमार को कुछ लोगों ने सोमवार सुबह घर बुलाया। इसके बाद इन लोगों ने दोनों पर किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। लोगों का उग्र रूप देख कर दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

इसके बाद इन लोगों ने दोनों स्वास्थ्य कर्मियों का हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे, मुख्य बस स्टैंड से होते हुए लगभग एक किमी जुलूस निकाला दिया। इस दौरान भी दोनों के साथ मारपीट की गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाजार में भीड़ के चंगुल से फार्मासिस्ट और प्राइवेट कर्मी को छुड़ाया और दोनों को थाने ले आए। मारपीट करने वाले लोग पुलिस को देख कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट और उसके सहयोगी पर कार्रवाई को लेकर आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं और किशोरी के परिजन थाने पहुंच गए। थाने आई महिलाओं की भीड़ को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़ीं रही। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार रात दो बजे उसकी पुत्री के गले में दर्द होने के बाद बुखार आ रहा था। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। वहां मौजूद फार्मासिस्ट विनोद कुमार गुप्ता और रोहित कुमार ने पुत्री को पांच इंजेक्शन लगा दिए। जिससे पुत्री बेहोश हो गई।

आरोप है कि इसके बाद परिजनों को सीएचसी के बाहर से दवा और चाय लाने भेज दिया। इसी दौरान पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। परिजनों के पहुंचने के बाद पुत्री ने पूरी बात बताई तो परिजनों ने विरोध किया। जिस पर इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सीएचसी से भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि महिला की तहरीर पर फार्मासिस्ट विनोद कुमार गुप्ता और रोहित कुमार निवासी बागी के विरुद्ध छेड़खानी, जान से मारने की धमकी, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, दूसरे पक्ष में फार्मासिस्ट की पत्नी किरण गुप्ता और रोहित के पिता रघुनाथ ने भी पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि पीड़ितों का अपहरण करने के बाद बंधक बनाकर मारपीट कर रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed