{"_id":"603002298ebc3ee9002bff61","slug":"two-died-in-road-accident-orai-news-knp612916878","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
जालौन, माधौगढ़। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हादसों के शिकार बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। परिजनों को सूचना कर दी गई है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम हदरुख का किसान शीत कुमार (30) गुरुवार देर शाम को जालौन के ग्राम गडरेना बाइक से जा रहा था। रेंढ़र क्षेत्र के कमसेरा के पास सामने से अन्ना मवेशी से टकरा गई। हादसे में शीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे जालौन अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे देर रात उरई जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
इसी तरह माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मिझौना निवासी संतोष कुमार (40) गुरुवार की शाम किसी काम के चलते कस्बा जालौन गया हुआ था। बाइक से लौटते वक्त ग्राम सुढार के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे जालौन अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।