फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two devotees from Jalaun died in Rajasthan after their car collided with a trailer.

Jalaun News: ट्राला में घुसी कार, जालौन के दो श्रद्धालुओं की राजस्थान में मौत

Wed, 29 Apr 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two devotees from Jalaun died in Rajasthan after their car collided with a trailer.
फोटो - 23 मृतक सत्यम की फाइल फोटो।
माधौगढ़। खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार राजस्थान में आगे चल रहे ट्राला में पीछे से जा घुसी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह हादसा राजस्थान के थाना रायसर क्षेत्र में हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जालौन के दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



तहसील क्षेत्र के सरावन निवासी मनोज दुबे का पुत्र सत्यम दुबे (27) दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक खितौली निवासी शैलेश बाबू (25) अपने साथियों के साथ कुल्लू-मनाली घूमने के बाद खाटू श्याम के दर्शन करने गया था और वहीं से सत्यम को भी साथ ले लिया था। सभी ने रविवार को घर लौटने की बात कही थी।
विज्ञापन


वापसी के दौरान रायसर के पास सोमवार की रात को उनकी कार आगे चल रहे ट्राला में जा टकराई, जिससे यह हादसा हो गया। आसपास के लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य किया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक सत्यम दुबे के घर में मातम छा गया। मां विनीता दुबे, भाई तनुज और शुभम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शैलेश बाबू उरई में रहकर मजदूरी करता था। उसकी मां माया का पहले ही निधन हो चुका है। हादसे की सूचना मिलते ही पिता राजू सोलंकी और बहन नीलम का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो - 23 मृतक सत्यम की फाइल फोटो।

फोटो - 23 मृतक सत्यम की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed