{"_id":"6a57d37890a47ab6820bc895","slug":"two-bikes-collide-four-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-146822-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दो बाइकें भिड़ीं, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दो बाइकें भिड़ीं, चार घायल
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम कंजौसा निवासी निर्भय सिंह (40) बाइक से तीन साथियों के साथ मढ़ेपुरा से कंजौसा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से ग्राम जगम्मनपुर निवासी हरेंद्र सिंह अपने छोटे भाई शिवम तथा दो वर्षीय भतीजे डुग्गू के साथ पंचनद स्थित बाबा साहब मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और नशे की हालत में चल रही प्लेटिना बाइक अनियंत्रित होकर हरेंद्र सिंह की बाइक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
हादसे में निर्भय सिंह के पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि हरेंद्र सिंह, शिवम और मासूम डुग्गू को मामूली चोटें लगीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल निर्भय सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उच्च केंद्र रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।