फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two arrested along with stolen tractor-trolley, pistol and cartridges recovered

Jalaun News: चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली सहित दो पकड़े, तमंचा-कारतूस बरामद

Tue, 24 Dec 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 24 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two arrested along with stolen tractor-trolley, pistol and cartridges recovered
जालौन। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गई ट्रैक्टर-ट्रीली, तमंचा कारतूस व मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्र के बंगरा रोड स्थित छहपुला के पास से रेढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी गांव निवासी दीपू, कुसमरा गांव निवासी प्रद्युम्न को पकड़कर चोरी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की। तलाशी में उनके पास से 315 बोर तमंचा, दो कारतूस, दो मोबाइल बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में प्रद्युम्न ने बताया कि राजस्थान के कापरेन थाना क्षेत्र के हिगोनिया निवासी रंजीत सिंह के यहां ट्रैक्टर चलाता था।
विज्ञापन

बताया कि पांच दिन पहले वह ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ले आया था। पकड़े जाने के डर से उसने प्लेंटे हटा दी थीं और ट्रैक्टर-ट्रॉली को दीपू के गांव में छिपा दी थी। रविवार को वह दीपू के साथ ट्रैक्टर-ट्राली बेचने राठ जा रहा था। तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की चार बाइकों संग दो दबोचे गए
उरई। चौकी पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को पकड़कर उनके पास से चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय मेडिकल चौकी प्रभारी व जेल चौकी प्रभारी टीम के साथ शहर के मेडिकल कालेज के पीछे जंगल से रामपुरा थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी कन्हैया व जालौन कोतवाली क्षेत्र के हरकौती गांव निवासी गोपाल को पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से चोरी की चार बाइकें बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed