फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two and a half bigha wheat crop from burning Bidhi

जलती बीड़ी से ढाई सौ बीघा गेहूं की फसल राख

Sun, 09 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 09 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two and a half bigha wheat crop from burning Bidhi
आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

गोहन थाना क्षेत्र में लगी आग ने कई किसानों को बर्बाद कर दिया। जलती बीड़ी फेंकने से लगी आग से पांच गांव केे किसानों की ढाई सौ बीघे से अधिक फसल जलकर राख हो गई। उधर, आटा थाना के गांव करमेर में लगी आग से करीब चार बीघा फसल जल गई। सूचना के करीब तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग से करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के गांव जमरोही, सिंगटौली, भाऊपुरा, अजीतापुर और उगरापुर के किसानों के खेत लगे हैं। रविवार दोपहर किसी व्यक्ति ने जलती बीड़ी खेत में फेंक दी। इससे फसल में आग लग गई। तेज हवा चलने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में करीब तीस किसानाें की फसलें आ गईं। तेज हवा में उड़कर चिंगारी दूसरे खेतों में गिर रही थी और आग लग रही थी। आग की सूचना से ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। किसान एक जगह आग बुझाने का प्रयास करते तो दूसरी जगह लग जाती।
विज्ञापन


आग बढ़ती देख ग्रामीणाें ने इसकी सूचना थाना पुलिस और दमकल कर्मियाें को दी। सूचना के करीब तीन घंटे बाद दमकल गाड़ी पहुंची। तब तक सैकड़ों बीघा फसल जल चुकी थी। दमकल कर्मियाें ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से मैंबर खां की 16 बीघा, मैकू खां की 10 बीघा, मुंशी की आठ बीघा, मुस्तकीम बाबा की चार बीघा, जैनुल प्रधान की 10 बीघा, हबीब उल्ला की तीन बीघा, सुर्रे की तीन बीघा, अकील की दो बीघा, असलम की सात बीघा, पप्पू की तीन बीघा, अब्बू की 20 बीघा, रशीद की 15 बीघा, आमिर की 13 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई और किसानों की फसल जली है। बताया जाता है कि करीब ढाई सौ बीघा फसल जली है। सूचना पर थानाध्यक्ष और  तहसीलदार गांव पहुंचे और आग से हुए नुकसान का आकलन किया। उधर, आटा थाना के गांव करमेर निवासी कल्लू के खेत में भी आग लग गई। इससे उनकी चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे अन्य खेताें में खड़ी फसल बच गई।

मकल कर्मियों को सुनाई खरीखोटी
उरई। किसानों के सामने उनकी गाढ़ी कमाई से तैयार फसल जल रही थी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी नहीं बचा पा रहे थे। दमकल विभाग को सूचना दे दी गई थी, लेकिन फायरकर्मी करीब तीन घंटे बाद पहुंचे। तब तक किसान बर्बाद हो चुके थे। इस पर किसानों में आक्रोश था। कर्मियों को जमकर खरीखोटी भी सुनाई।



आग से सपने हो गए तबाह
उरई। किसानाें ने खून पसीना एक कर गेहूं की फसल तैयार की थी। फसल अच्छी होने से किसानों के कई सपने थे। किसी के घर में शादी थी तो किसी को बच्चों का अच्छे स्कूल में दाखिला कराना था, लेकिन आग ने उनके अरमान पल भर में राख कर दिए। जली फसल के सामने बैठे किसान आंसू बहा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed