Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two accused in former BDC member's murder case injured in an encounter

Jalaun News: पूर्व बीडीसी सदस्य हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल

Wed, 18 Nov 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two accused in former BDC member's murder case injured in an encounter
फोटो- 25 पुलिस गिरफ्त में मुठभेड़ में घायल आरोपी। संवाद - फोटो : Website
जालौन। पूर्व बीडीसी सदस्य राजेश कुमार सलोनिया हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी को अलग से दबोच लिया। हत्या की वजह पूर्व बीडीसी के पॉक्सो के मुकदमे में गवाही थी।
विज्ञापन


सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को ग्राम कुसमरा में राजेश कुमार सलोनिया की हत्या के मामले में उनके पुत्र की तहरीर पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई थीं। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडर ओवरब्रिज के पास बाइक से भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ग्राम औरैखी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में निखिल और संदीप के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उरगांव-पहाड़पुरा तिराहा पुलिया के पास से मुकदमे में वांछित मुख्य आरोपी कुसमरा निवासी राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि राजेश सलोनिया पॉक्सो एक्ट के एक मुकदमे में गवाह थे। इसी रंजिश के चलते उसने साथियों के साथ मिलकर 14 नवंबर को फावड़े और हथौड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी।

पुलिस ने राजकुमार की निशानदेही पर पर्वतपुरा और कुसमरा के बीच नहर पुलिया की दाहिनी पटरी पर झाड़ियों में बड़े पत्थर के नीचे छिपाकर रखा गया खून से सना लोहे का हथौड़ा और वारदात के समय पहनी गई दो खून लगी शर्ट बरामद कीं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी, जबकि उनके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - अजय कुमार,सीओ जालौन।


लगातार वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

जिले में लगातार हो रही हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व बीडीसी सदस्य राजेश कुमार सलोनिया की हत्या के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा तो कर दिया, लेकिन वारदातों को रोकने में पुलिस की सक्रियता पर सवाल बरकरार हैं। इससे पहले भी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या, चोरी और अन्य घटनाएं सामने आती रही हैं। कई मामलों में घटना होने के बाद पुलिस खुलासे और गिरफ्तारी के लिए सक्रिय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed