{"_id":"590b742a4f1c1b6a3d441599","slug":"twenty-three-lakh-farmers-will-be-debt-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख किसानों का होगा कर्ज माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा लाख किसानों का होगा कर्ज माफ
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 05 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड का किसान
- फोटो : ब्यूरो, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों ने कर्जमाफी के दायरे में आने वाले जिले के किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। जिले की 22 बैंकों की 149 शाखाओं की बनाई सूची के मुताबिक जिले के 125227 किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। लीड बैंक के अधिकारियों के मुताबिक शासन को सूची भेज दी गई है। जल्द ही कर्ज माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
सीएम योगी आदित्य नाथ ने कैबिनेट की पहली बैठक में छोटे और मध्यम किसानों के एक लाख तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। सरकार के इस फैसले से कर्जदार किसानों में राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन बैंकों से आंकड़े न मिलने से यह साफ नहीं हो पा रहा था कि जिले के कितने किसान कर्जमाफी के दायरे में आएंगे। शासनादेश आने पर लीड बैंक मैनेजर पुलक राय ने जिले की सभी 22 बैंकों से कर्ज माफी की सीमा में आने वाले किसानों का डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
गुरुवार को बैंकों से कर्जमाफी के दायरे में आने वाले किसानों का डाटा एलडीएम आफिस भेज दिया गया। एलडीएम पुलक राय के अनुसार जिले की 149 शाखाओं से आए आंकड़ों के अनुसार जिले के 125227 किसान कर्जमाफी के दायरे में आएंगे। किसानों के आंकड़े शासन को भेजा जा रहा है। उम्मीद जताई कि जून तक कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।