{"_id":"664a7976f0ef2b080a04d9d4","slug":"twenty-lakh-voters-will-choose-their-mp-today-orai-news-c-224-1-ori1001-114895-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बीस लाख मतदाता आज चुनेंगे अपना सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बीस लाख मतदाता आज चुनेंगे अपना सांसद
Mon, 20 May 2024 03:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 20 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
उरई। चुनावी महासमर की फाइनल परीक्षा आज होगी। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान बूथों पर पहुंच चुकी हैं। पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पांचवें चरण में आज 20 मई को जनपद में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए करीब 20 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सोमवार को मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस भीषण गर्मी में रिकार्ड मतदान कराने की है। लेकिन प्रशासन की ओर से मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए बैठने से लेकर पानी पीने व अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया हैं। मतदान दिवस के दिन अधिकतम मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता चाहें तो जनपद मतदान प्रतिशत के मामले में प्रदेश में ही नहीं देश में भी टॉप कर सकता है।
बशर्ते हर एक वोटर को घर से निकल बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। वोटिंग-डे को हॉली-डे की तरह न मनाकर मतदान केंद्रों पर हर हाल में पहुंचना होगा। यदि रिकार्ड वोटिंग हुई तो जालौन का नाम प्रदेश व देश में रोशन होगा। एक-एक बोट कीमती है। आपका एक वोट अच्छी सरकार चुनने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
जनपद की सीमाओं को सील करने के साथ ही 66 चेक पोस्ट पर पुलिस बल की कड़ी निगरानी रहेगी।इस दौरान पुलिस पिकेट के साथ ही चेक पोस्ट पर कैमरे भी लगवाए गए हैं।वहीं जनपद के 798 बूथ की वेब कास्टिंग करवाई जा रही है।इन मतदान केंद्रों की मॉनीटरिंग तीसरी आखं की निगरानी में की जा रही है।
यह रहेंगे आपकी सुरक्षा में तैनात
निरीक्षक/ उप निरीक्षक- 371
हेड कांस्टेबल/ कांस्टेबल- 3206
पुलिसकर्मी- 3577
होमगार्ड- 2706
सीआरपीएफ - 13 कंपनी
पीएसी- 1 कंपनी
657 चार पहिया वाहनों व 315 बड़े वाहनों को अग्रहीत कर लिया गया है। सुबह इन्ही वाहनों से मतदानकर्मी अपने अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। मतदान करने के लिए 2932 मतदान कर्मियों को लगाया गया है।
समस्या होने पर अधिकारियों से करें बात
अधिकारी नाम मोबाइल नंबर
डीएम राजेश पांडेय 9454417548
एसपी डॉ.ईरज राजा 9454400279
अपर एसपी असीम चौधरी 9454401065
सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी 9454417179
एडीएम संजय कुमार 9454417619
एसडीएम उरई सुरेश कुमार 9454416347
सिटी मजिस्ट्रेट उरई अजीत कुमार 9454416344
एसडीएम कालपी हेमंत पटेल 9454416349
एसडीएम जालौन अतुल कुमार 9454416348
एसडीएम कोंच सुशील कुमार 9454416350
एसडीएम माधौगढ़ विश्वेशर सिंह 9454416351
समस्या होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि निर्वाचन आयोग का टोल फ्री नंबर 1950 व कंट्रोल रूम नंबर 05162 - 250288 पर किसी भी समय जानकारी या शिकायत पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा सी विजिल एप पर भी अपनी समस्या साझा कर सकते हैं।
यह हैं आपके प्रत्याशी -
दल प्रत्याशी चुनाव चिन्ह
भाजपा भानू प्रताप वर्मा कमल का फूल
सपा -गठबंधन नारायणदास अहिरवार साईकिल
बसपा सुरेश गौतम हाथी
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी नागेंद्र कुमार बांसुरी
निर्दलीय बृजमोहन सिमला मिर्च
निर्दलीय प्रेमलता वर्मा एयरकंडीशनर
यह है मतदाताओं की संख्या
2006129 मतदाता है, जिनमें 930661 महिला व 1075362 पुरुष व 106 अन्य मतदाता है।
कुल मतदेय स्थलों की संख्या 2262, कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1588 है, संवेदनशील बूथ 249 व अतिसंवेदनशील 33 हैं। प्रत्येक विधान सभा में 5-5 मतदान केंद्रों को मॉडल बूथ बनाया गया है।
जिले से जुड़ी सभी सीमाओं को किया गया सील
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि जिले के रामपुरा, माधौगढ़, कुठौंद सहित सभी अन्य जिलों को जोड़ने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया है। किसी भी हालत में कोई भी बाहरी व्यक्ति जिले में प्रवेश नहीं कर पाएगा। टीमें चेकिंग के साथ ही लोगों को जिले में प्रवेश कराएंगी। वह भी हर एक घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। मतदान शांति पूर्वक हो, इसके लिए वह लगातार खुद क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं।
जमकर करें मतदान देश का बढ़ाए मान
डीएम राजेश पांडेय ने मतदाओं से अपील कि वह सारे कामों को छोड़कर मतदान करने जाएं और इस महावर्प के हिस्सेदार बने। उन्होंने कहा कि आप रिकार्ड तोड़ मतदान करें। जिससे जिले का नाम पूरे देश में हो। कहा कि आप वोट डालने के बाद अपने आसपड़ोस व रिश्तेदारों को भी मतदान करने के लिए कहें।
एसपीएसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि हमे स्वयं मतदान के साथ-साथ अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिये प्रेरित करना चाहिए। यह अनमोल है। हमें किसी भी लाभ, प्रलोभन, लालच या दबाव में आकर मतदान नहीं करना है। अगर कोई समस्या है तो तुरंत संपर्क करें।