फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Twelve-member team has tested safety reality

बारह सदस्यीय टीम ने परखी संरक्षा की हकीकत

Sat, 16 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Twelve-member team has tested safety reality
उरई (जालौन)। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर से आई बारह सदस्यीय संरक्षा टीम ने उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के झांसी कानपुर रेलवे सेक्शन का सेफ्टी आडिट किया। टीम ने पिरौना से मुस्तरा तक रेल सेक्शन में जांच की।
विज्ञापन

मुख्य संरक्षा अधिकारी एमपीएस गुप्ता के नेतृत्व में आए मुख्य विद्युत सेवा इंजीनियर डा. राकेश गुप्ता, मुख्य ट्रैक इंजीनियर विजय अग्रवाल, चीफ रोलिंग स्टाफ इंजीनियर के रमन, मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक एके सिंह, चीफ टेलीकाम इंजीनियर पी विश्वास समेत 12 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को 9 बजे स्पेशल ट्रेन से पिरौना से मुस्तरा तक के स्टेशनों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने रेलवे क्रासिंग गेट, स्टेशन, सिग्नल, रेलवे पुल, ओएचई लाइन आदि को देखा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ट्रैक के प्वाइंट और आए दिन सिग्नल फेल होने के बारे में भी स्टाफ से जानकारी ली। उन्होंने ट्रेनों को यार्ड में लेने और आगे बढ़ाने के बारे में भी विस्तार से पूछा। स्टाफ से मिली जानकारी से संतुष्ट होने पर टीम ने कई जगह स्टाफ को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान सीनियर डीओएम अतुल यादव, सीनियर डीएसओ विपिन कुमार सिंह, सीनियर डीएसटीई निर्मोंद कुमार, सीनियर डीई भीमराव धन्ना, सीनियर डीई टीआरडी रजत कुमार सिंह, डीईएन लाइन सौरभ जैन व टीआई परितोष शर्मा आदि मंडलीय अधिकारी भी मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हर जोन में दूसरे जोन के रेल अधिकारियों की टीम आकर सेफ्टी का आडिट करती है। झांसी मंडल में उत्तर पश्चिम रेलवे जोन जयपुर की टीम आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed