फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trying to get into the hearts of people through road shows

रोड-शो से लोगों के दिलों में उतरने की कोशिश

Mon, 14 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Trying to get into the hearts of people through road shows
कालपी में प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : ORAI
कालपी। कालपी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को एक घंटे का रोड शो कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बना गईं। रोड शो में भीड़ देखकर प्रत्याशियों के भी चेहरों पर चमक दिखी। शाम करीब साढ़े पांच बजे हमीरपुर-मौदहा से रोड-शो करके कार से पहुंचीं प्रियंका के स्वागत के लिए सड़कों पर हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन

कालपी के ठक्करबापा से शुरू हुए रोड-शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे व घरों की छतों पर खड़े नजर आए। रोड शो नगरपालिका चौराहा, मुन्ना फुलपावर चौराहा, जुलहटी, हरीगंज होते हुए दुर्गा मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

रोड शो में प्रियंका के साथ उरई सदर से प्रत्याशी उर्मिला खाबरी, माधौगढ़ से प्रत्याशी सिद्धार्थ दीवौलिया और कालपी से प्रत्याशी उमाकांति मौजूद रहीं। कई जगह छतों से लोगों ने पुष्पवर्षा भी की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रोड शो के दौरान पड़े दो धार्मिक स्थलों को देखकर भी प्रियंका ने प्रणाम कर लोगों का दिल जीत लिया। उधर, रोड शो के दौरान जेब काटकर करीब 30 से अधिक लोगों के मोबाइल और कई लोगों की जेब काटकर कई हजार रुपये पार कर दिए। भीड़ कम होने पर लोगों को सुध आई तो खलबली मच गई।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कालपी में रोड शो शुरू करने से पहले सड़क किनारे रह रहे लोहपीटा परिवार की झोपड़ी तक पहुंची। परिवार की महिला अंगूरी देवी, सुनीता देवी से मिलीं। उनसे हालचाल लिए।

परिवार ने बताया कि उन्हें आवास व शौचालय जैसी सुविधाओं का आज तक लाभ नहीं मिला है। प्रियंका ने मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोग इस बार कांग्रेस को वोट देकर विजय बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed