फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck gets stuck on unpaved bypass; commuters face five-hour traffic jam.

Jalaun News: कच्चे बाईपास में फंसा ट्रक फंसा, पांच घंटे जाम से लोग परेशान

Sat, 22 Aug 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Truck gets stuck on unpaved bypass; commuters face five-hour traffic jam.
फोटो - 01 रास्ते में फंसा पड़ा ट्रक। संवाद
कोटरा। एट मार्ग पर करथरा की निर्माणाधीन पुलिया के कच्चे बाईपास में गुरुवार रात गिट्टी भरा ट्रक फंस गया। इससे मार्ग पर करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण कोटरा से एट, उरई और कानपुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसें भी नहीं निकल सकीं।
विज्ञापन


कोटरा से एट जाने वाली सड़क पर करथरा की पुलिया का निर्माण करीब छह माह से चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की शिथिलता के कारण अभी तक पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। वाहनों के आवागमन के लिए पुलिया के पास मिट्टी डालकर कच्चा बाईपास बनाया गया है। बारिश के कारण यह रास्ता अब कीचड़ में तब्दील हो गया है। भारी वाहनों के फंसने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब दो बजे गिट्टी से भरा ट्रक कच्चे बाईपास में फंस गया। ट्रक के फंसने के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतार लगती चली गई। करीब पांच घंटे तक मार्ग बाधित रहने से रोडवेज बसों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। यात्रियों को बसों में इंतजार करना पड़ा, जबकि कई लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी वीरेश स्वामी, संजू अहिरवार और अरुण खरे ने बताया कि बारिश के बाद कच्चा बाईपास बेहद खराब हो गया है। कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल है। आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।

10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर रहे छोटे वाहन
जाम और कच्चे रास्ते की खराब स्थिति के कारण छोटे वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। एट से कोटरा आने-जाने वाले वाहन चालकों को पचोखरा, ऐधा और गोरन होकर करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों अधिक खर्च हो रहा है।
वर्जन

जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और जाम को खुलवा दिया था, अब यातायात सामान्य है। - विमलेश कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed