{"_id":"67e104fd7536b8e2d87f408b93bfafa7","slug":"truck-driver-shoot-miscreants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ट्रक चालक को गोली मार कर लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने ट्रक चालक को गोली मार कर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी से माल लादकर कानपुर जा रहे ट्रक चालक को छह सशस्त्र बदमाशों ने सोमई गांव के पास रोक लिया। बदमाशों ने चालक को गोली मार दी। बचाने दौड़े खलासी और एक सवारी को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उनके पास से बदमाशों ने हजाराें रुपये की नकदी लूूटकर भाग निकले।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की लेकिन बादमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
एमपी के दतिया जिले के कमाई का चुरा गांव निवासी महेंद्र यादव ट्रक चालक है। गुरुवार तड़के लगभग तीन बजे वह झांसी से माल लादकर खलासी चंद्र पाल निवासी अठगांव घाटमपुर व सवारी दिग्विजय सिंह निवासी हरिया जनपद बस्ती के साथ कानपुर आ रहा था।
विज्ञापन
सुबह लगभग चार बजे वह ट्रक लेकर एट थाना क्षेत्र के सोमई गांव के पास पहुंचा तो एक लग्जरी कार सवार छह बदमाशाें ने असलहों से ट्रक पर फायरिंग कर उन्हें रोक लिया और चालक को गोली मार दी। इससे महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विरोध करने पर खलासी चंद्रपाल व सवारी दिग्विजय सिंह को भी बंदूक की बटाें से पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहां से गुजर रहे एक अन्य ट्रक चालक ने वारदात होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। एट थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो बदमाश भाग चुके थे।
पुलिस ने नाके बंदी कराई लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। घायलों का दावा है कि पचास हजार रुपये नकदी की लूट हुई है। पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीनाें की हालत गंभीर होने पर डॉक्टराें ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।