फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck crushed two youths, villagers pelted stones

ट्रक ने दो युवको को रौंदा, ग्रामीणों ने किया पथराव

Thu, 14 May 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed two youths, villagers pelted stones
मृतक शैलेन्द्र की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई/जालौन। शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव से बाइक से ट्रैक्टर का सामान खरीदने जा रहे दो युवकों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। युवकों की मौत से खफा ग्रामीणों ने मौके पर खड़े दूसरे ट्रकों पर पथराव कर दो घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। दोनों बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कुकरगांव गांव निवासी वीर सिंह (33) पुत्र बालकराम और शैलेंद्र (22) पुत्र श्यामबाबू बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे बाइक से जालौन ट्रैक्टर का सामान खरीदने जा रहे थे। उरई-जालौन रोड पर रुरामल्लू विज्ञान केंद्र के पास बाइक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए और ट्रक कुचलता हुआ भाग गया। वीर सिंह की मौके पर, जबकि गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र की झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गांव के लोग पहुंचे और मौके पर खड़े दूसरे ट्रकों में तोड़फोड़ शुरू कर जाम लगा दिया। जाम से दोनों ओर से सैकड़ों वाहन की लंबी लाइनें लग गईं। जाम लगने की सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार, शहर कोतवाल शिवगोपाल वर्मा पुलिस फोर्स के साथ कुकरगांव पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद जाम खुलने से उरई-जालौन मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जालौन कोतवाल रामेशचंद्र मिश्रा का कहना है कि टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। उधर, एक साथ गांव के दो युवकों की मौत से कुकरगांव में मातम पसर गया। शैलेेंद्र के पिता शिक्षामित्र हैं, जबकि उसका बड़ा भाई चतुर सिंह बीडीसी सदस्य है। शैलेंद्र गांव में में खेती किसानी करता था। पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी काजल का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं वीर सिंह की पत्नी साधना, एक बेटा व बेटी का भी रो रोकर बुरा हाल है।

कुकर गांव में घटना पर स्थल पर जाम लगाएं महिलाएं

कुकर गांव में घटना पर स्थल पर जाम लगाएं महिलाएं- फोटो : ORAI

घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक और मौके पर मौजूद भीड़।

घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक और मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : ORAI

ग्रामीणों को समझाते सीओ संतोष कुमार

ग्रामीणों को समझाते सीओ संतोष कुमार- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed