{"_id":"68433891044d0087c3000354","slug":"truck-catches-fire-on-bundelkhand-expressway-burns-to-ashes-orai-news-c-224-1-ori1005-130267-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक में आग, धू धूकर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक में आग, धू धूकर जला
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर औरैया की ओर जा रहे ट्रक में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रक धू धूकर जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद यातायात शुरू हुआ।
शुक्रवार की भोर तीन बजे एक खाली ट्रक चित्रकूट से औरैया की ओर जा रहा था। ट्रक किमी संख्या 193 के पास पहुंचा तभी उसमें आग लग गई। आग लगते ही चालक उरई निवासी सौरभ शिवहरे ने ट्रक को खड़ा करके कूदकर जान बचाई। ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मदनपाल मौके पर पहुंच गए और दमकल को बुलवाया।
मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक पूरा जल चुका था। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात डायवर्ट रहा। आग बुझते ही यातायात सुचारू हो गया। (संवाद)